सिन्धु सभ्यता से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं ,पढ़ लें |
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020
Add Comment
सिन्धु सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रश्न जो परीक्षा में आते ही हैं |
| QUESTION | ANS | |
|---|---|---|
| 1 | हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता प्राप्त काल है | 2400 ई०पू०-1700 ई०पू० |
| 2 | सिंधु घाटी की सभ्यता किस सभ्यता के समकालीन नहीं थी ? | ग्रीक की सभ्यता |
| 3 | सिंधु घाटी की सभ्यता कहाँ तक विस्तृत थी? | पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंध और बलुचिस्तान |
| 4 | सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं ? | सुरकोटदा |
| 5 | सिंधु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है ? | राजस्थान में |
| 6 | हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी ? | कांस्य युग |
| 7 | सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ? | व्यापार |
| 8 | हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे | शहरी |
| 9 | सिंधु सभ्यता के घर किससे बनाए जाते थे ? | ईंट से |
| 10 | हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे | कपास |
| 11 | _______ हड़प्पा सभ्यता का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन था ? | दयाराम सहनी |
| 12 | सिंधु सभ्यता का पत्तननगर (बंदरगाह) कौन-सा था ? | लोथल |
| 13 | पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिंधु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहाँ पर हुई ? | लोथल |
| 14 | हड़प्पाकालीन समाज किन वर्गों में विभक्त था ? | विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक |
| 15 | सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है? | हड़प्पा सभ्यता |
| 16 | हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष में हुई थी ? | 1921 ई० |
| 17 | हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति...... थी | उचित समतावादी |
| 18 | 'सिंध का नखलिस्तान / बाग' हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया? | मोहनजोदड़ो |
| 19 | 'हड़प्पा सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था ? | त्रिभुजाकार |
| 20 | हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है ? | कालीबंगा |

0 Response to "सिन्धु सभ्यता से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं ,पढ़ लें |"
एक टिप्पणी भेजें