अंटार्कटिक महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
1. ये महाद्वीप विश्व का पांचवा बड़ा महाद्वीप है | या दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है | यह वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बारे में अधिक जानकारी देने के अनोखे अवसर प्रदान करता है | इसलिए इसे विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहते है | दक्षिणी ध्रुव एस महाद्वीप के लगभग केंद्र में स्थित है |
2. इसकी भूमि तीन महासागरों-हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर , और अटलांटिक महासागर से घिरी है | इन महासागरों के दक्षिणी छोर को दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिक महासागर कहते है | बेडेल सागर या रोस सागर अंटार्कटिक महासागर के ही भाग है | इसका ताप 4०C से कम रहता है |
3. इस महाद्वीप की खोज का प्रयास सबसे पहले अंग्रेज नाविक जेम्स कुक के द्वारा किया गया लेकिन वह इसके मुख्य भूमि तक नहीं पहुंच पाया |
4. इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज करने का श्रेय फेबियन वेलिंग शॉसेन को जाता है जिसने 1820 में बोस्टोक नामक जहाज में सवार होकर इसके मुख्य भूमि तक पहुंचा |
5. अंटार्कटिक का 98% भाग सदा बर्फ से ढका रहता है | पूर्णत: हिमाच्छादित रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप भी कहा जाता है |
6. दक्षिणी ध्रुव पर पहुचने वाले प्रथम व्यक्ति नार्वे निवासी एमंडसन (1911) था |
7. शीत ऋतू और ग्रीष्म ऋतू में महाद्वीप का अलग अलग आकार होने के कारण इसे गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता है |
8. क्वीन मोड पर्वतश्रेणी इस महाद्वीप को दो बराबर भागों में बाँटती है | यहाँ की सर्वोच्च चोटी बिंसन मासिफ (5140 मी.) है |
9. माउंट एर्बुश अंटार्कटिक का अकेला सक्रिय ज्वालामुखी है |
10. विश्व में सबसे कम तापमान अंटार्कटिक के वोस्टोक में रिकार्ड किया गया था जो -89.2०C है |
11. अंटार्कटिक में पोल ऑफ़ कोल्ड में विश्व का न्यूनतम वार्षिक तापमान मिलता है |
12. सूर्य के उतरायण के बाद अंटार्कटिक में 6 महीने तक रात होती है जबकि दक्षिणायन के बाद यहाँ 6 महीने तक दिन रहता है |
13. लाइकेन व मोस अंटार्कटिक की मुख्य वनस्पति हैं |
14. यहाँ की क्रिल मछली झुंडो में रहती है |
अंटार्कटिक : भारत
1. डॉ. गिरीराज सिरोही (बुलंदशहर UP) दक्षिणी ध्रुव पर पहुचने वाले पहले भारतीय है |
2. भारत ने अपना अंटार्कटिक अभियान 1981-82 में शुरू किया | भारत का पहला अंटार्कटिक अभियान डल डॉ. सईद जहूर कासिम की अगुवाई में 9 जनवरी 1982 को शुरू हुआ |
3. भारत में अंटार्कटिक में अपना पहला शोध केंद्र '' दक्षिणी गंगोत्री '' 1983 में स्थापित किया जो अब नष्ट हो गया है |
4. 1989 में दुसरे भारतीय शोध केंद्र मैत्री की स्थापना हुई |
5. लार्समन हिल्स में भारत ने अपना 3 अनुसन्धान केंद्र भारती स्थापित किया |
0 Response to "अंटार्कटिक महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न"
एक टिप्पणी भेजें