8 जुलाई 2018 सामान्य ज्ञान (current affairs)
बुधवार, 11 जुलाई 2018
 Add Comment 
| कौन जिम्नास्टिक विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी है? | दीपा करमाकर | भारत की मशहूर जिम्नास्टिक महिला खिलाड़ी दीपा करमाकर ने 8 जुलाई 2018 को जिम्नास्टिक विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। यह विश्व कप तुर्की में वर्ल्ड चैलेंज कप के नाम से आयोजित किया गया। दीपा ने जिमनास्टिक की वॉल्ट स्पर्धा में 14.150 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। लगभग दो साल के बाद वापसी करने वाली स्टार जिमनास्ट दीपा करमाकर ने यह उपलब्धि हासिल की। | ||||||
| किस मोबाइल निर्माता कम्पनी ने हाल ही में, UP में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री आरंभ की है? | मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने नोएडा में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री आरंभ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के पीएम मून जेई इन ने 09 जुलाई 2018 को सेक्टर 81 में इस फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस घोषणा से नोएडा का नाम मोबाइल बनाने वाले शहरों के नक्शेइ में सबसे ऊपर आ गया है। चीन और अमेरिका के शहर उससे काफी पीछे रह जाएंगे। 35 एकड़ में फैली सैमसंग फैक्ट्री से 70 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।  | 
 |||||||
| किस राज्य की सरकार ने हाल ही में, थर्मोकोल से बने बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है? | प्रदेश | d | हिमाचल प्रदेश | हिमाचल प्रदेश सरकार ने 07 जुलाई 2018 को पूरे प्रदेश में थर्मोकोल के बर्तनों की बिक्री किए जाने की घोषणा की। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इसका आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया है कि पर्यावरण के ध्यान में रखते हुए आदेश दिया जा रहा है कि प्रदेश में थर्मोकोल के कप, प्लेट, ग्लास, चम्मच, कटोरी या किसी भी प्रकार के बर्तन नहीं बेचे जाएंगें। इसके साथ ही पाठकों को बता दे की हिमाचल प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य है जहां प्लास्टिक पॉलीथीन बैन की गई थी। यहां वर्ष 2009 में प्लासटिक बैग का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया गया था। वर्ष 2011 में हाई कोर्ट ने प्लास्टिक की प्लेट्स, पैकेज्ड सामान, कप और ग्लासों को भी प्रतिबंधित कर दिया था। प्रदेश सरकार सरकार ने भी प्लास्टिक पर बैन लगा दिया था।  | 
 ||||
| यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार सबसे ताकतवर 25 देशों की सूची में पहले स्थान पर कौन सा देश है? | अमेरिका | यूएस न्यूज ऐंड वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका पहले, रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है.  | 
 ||||||
| दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का क्या नाम है जो हाल ही में भारत के दौरे पर आये हैं? | मून जे इन | दक्षिण कोरिया के  राष्ट्रपति मून जे इन भारत की पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचेइस दौरान वह कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति तथा व्यापार एवं रक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर तरीके जैसे अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे.  | 
 ||||||
| ब्रेक्सिट सेक्रेटरी का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफ़ा दे दिया है? | डेविड डेविस | ब्रिटेन के ब्रेग्जिट मामलों के मंत्री डेविड डेविस ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.  | 
 ||||||
| विदेशी सैलानियों को फोकस करते हुये देश में पहली बार किस स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन मार्ट 16 से 18 सितम्बर तक आयोजित किये जायेगा? | दिल्ली | 
  विदेशी सैलानियों को फोकस करते हुये देश में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन मार्ट 16 से 18 सितम्बर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जायेगा.  | 
 ||||||
| भारत में किस स्थान पर हो रही भारी बारिश के बाद स्कूल बंद करने के आदेश दिए गये हैं? | मुंबई | लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मुंबई में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया. | ||||||
| किस देश ने प्रदूषण फैलाने वाली कम्पनियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया? | इज़राइल | इज़राइल ने प्रदूषण फैलाने वाली
  कम्पनियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया . इज़रायली मंत्रिस्तरीय समिति द्वारा पारित विधेयक के अनुसार अब आम नागरिक एवं एनजीओ प्रदूषण फैलाने वाली कम्पनियों के खिलाफ सिविल कोर्ट में केस दायर कर सकते हैं.  | 
 ||||||
| किस कम्पनी ने हाल ही में नोएडा में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन विनिर्माण फैक्ट्री आरंभ की? | सैमसंग | नोएडा के सेक्टर 81 में सैमसंग इलेक्टॉनिक्स की 35 एकड़ में फैली फैक्ट्री का उद्धाटन सोमवार को हुआ। सैमसंग ने नोएडा में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री आरंभ की है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के पीएम मून जेई इन ने इस फैक्ट्रीस का उद्घाटन किया.  | 
 ||||||
0 Response to "8 जुलाई 2018 सामान्य ज्ञान (current affairs)"
एक टिप्पणी भेजें