जलमंडल क्या है और कुछ महत्वपूर्ण गर्त और उनकी स्थिति एवं गहराई
जलमंडल क्या है और कुछ महत्वपूर्ण गर्त और उनकी स्थिति एवं गहराई
1. सम्पूर्ण पृथ्वी का 3/4 (लगभग 71%) पर जलमंडल का विस्तार है | उत्तरी गोलार्द्ध का 60.7% और दक्षिणी गोलार्द्ध का 80.9% भाग महासागरों से ढका है | पृथ्वी पर उपस्थित जल की कुल मात्रा का 97.5% जल महासागरों में ही है जो की खारा है | जल राशि का मात्र 2.5% भाग ही स्वच्छ जल या मीठा जल है |
2. महासागरीय जल के दो महत्वपूर्ण गुण है - तापमान एवं लवणता |
3. जलमंडल का वह बड़ा भाग जिसकी कोई निश्चित सीमा न हो - महासागर कहलाता है | सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है |
4. महासागरों की औसत गहराई 3800 मीटर तथा स्थल की औसत ऊंचाई 840 मीटर होती है | स्थल की ऊंचाई तथा महासागरों की गहराई को उच्चतामितीय वक्र द्वारा प्रदर्शित किया जाता है |
5. समुद्र :- जलमंडल का वह बड़ा भाग,जो तीन तरफ जल से घिरा हो और एक तरफ महासागर से मिला हो ,समुद्र कहलाता है |
6. खाड़ी :- समुद्र का स्थलीय भाग में प्रवेश कर जाने पर जो जल का क्षेत्र बनता है , उसे खाड़ी कहते हैं |
7. Bay :- इसका किनारा स्थल से घिरा होता है एक तरफ टापुओं का समूह होता है और दूसरी तरफ का मुहाना समुद्र से मिला होता है |
8. सामान्यत: महासागरीय जल का तापमान लगभग 5०C से 33०C के बीच रहता है |
9. आकार में अंतर के कारण अटलांटिक महासागर में वार्षिक तापान्तर प्रशांत महासागर की अपेक्षा अधिक होता है |
10. उतरी गोलार्द्ध में दक्षिण गोलार्द्ध की तुलना में तापान्तर अधिक होता है |
कुछ महत्वपूर्ण गर्त और उनकी स्थिति एवं गहराई
i. मेरियाना (11022 मी.) :- प्रशांत महासागर
ii. टोंगा (9000 मी.) :- प्रशांत महासागर
iii. मिनडनाओ (10500 मी.) :- प्रशांत महासागर
iv. प्यूरिटो रिको (8392 मी.) :- अटलांटिक महासागर (प. द्वीप समूह)
v. रोमशे (7254 मी.) :- दक्षिणी अटलांटिक महासागर
vi. सुंडा (8152 मी.) :- पूर्वी हिन्द महासागर (जावा द्वीप)
11. लवणता को प्रति हजार में व्यक्त करते है , समुद्री जल की औसत लवणता लगभग 35 प्रति हजार होती है |
12. समान खारेपन वाले स्थानों को मिलाकर खींची गयी रेखा को समलवण रेखा कहते है |
13. 20०-40० उतरी अक्षांश और 10०-30० दक्षिण अक्षांशो के मध्य सबसे अधिक लवणता पायी जाती है |
14. तुर्की की वान झील की लवणता सबसे अधिक (330%) है| दूसरा-मृत सागर -238%
15. गाई ऑट-सपाट शीर्ष वाले समुद्री पर्वतों को गाई ऑट कहते है |
16. प्रशांत महासागर में गुआम द्वीप के समीप स्थित मेरियाना गर्त सबसे गहरा गर्त है | इसकी गहराई लगभग 11 किमी (11022 मी.) है | इसे चैलेंजेर गर्त भी कहते है |
0 Response to " जलमंडल क्या है और कुछ महत्वपूर्ण गर्त और उनकी स्थिति एवं गहराई"
एक टिप्पणी भेजें