प्रशांत महासागर :-
प्रशांत महासागर से सम्बन्धित जानकारी "ये अपने संलग्न समुद्रों के साथ धरातल का 1/3 भाग ढकता है |
इसकी आकृति त्रिभुजाकार एवं क्षेत्रफ़ल (16,57,23,740 वर्ग किमी) सम्पूर्ण स्थल के क्षेत्रफल से अधिक है | इसके शीर्ष बेरिंग जलडमरूमध्य पर व आधार अंटार्कटिका महाद्वीप पर है | भूमध्य रेखा पर इसकी लम्बाई 16000 किमी से भी अधिक है | इसके पश्चिम में एशिया तथा आस्ट्रेलिया महाद्वीप,पूर्व में उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका तथा दक्षिण में अंटार्कटिका महाद्वीप है | प्रवाल भित्तियां प्रशांत महासागर की प्रमुख विशेषता है | इस विशाल महासागर में कुल मिलाकर 2000 से भी अधिक द्वीप है | इस महासागर का अधिकाँश तटवर्ती सागर पश्चिमी भाग में है | इनमें बेरिंग सागर,आखोटस्क सागर, जापान सागर, पीत सागर एवं पूर्वी चीन सागर आदि महत्वपूर्ण है | पूर्व की ओर केवल कैलीफोर्निया की खाड़ी ही प्रसिद्ध है | इसके बेसिन की औसत गहराई 7300 मीटर है |"
विश्व के 10 सबसे बड़ी तटीय सीमा वाले देश
1. कनाडा 202080km
2. इंडोनेशिया 54716 km
3. ग्रीनलैंड 44,087km
4. रूस 37,653 km
5. फिलीपींस 36,289 km
6. जापान 29751km
7. आस्ट्रेलिया 25,760 km
8. नार्वे 25,148 km
9. USA 19924 km
10. न्यूजीलैंड 15,134 km
विश्व के 10 सबसे बड़े जल क्षेत्रफ़ल (वर्ग किमी) वाले देश
1. कनाडा 891163
2. रूस 720580
3. USA 470131
4. भारत 314070
5. चीन 137060
6. ईरान 116600
7.इथियोपिया 104300
8. कोलम्बिया 100210
9. इंडोनेशिया 93000
10. कांगो 77810
नोट: यहाँ किसी देश में स्थित सभी प्रकार के जल भागो को जोड़ा गया है जैसे उस देश की नदी,झरना,झील तालाब आदि |
अटलांटिक महासागर से सम्बन्धित जानकारी
अटलांटिक महासागर सम्पूर्ण संसार का छठा भाग है | इसका क्षेत्रफल 8,29,63,800 वर्ग किमी है ,जो प्रशांत महासागर के लगभग आधा है और संसार के क्षेत्रफल का लगभग 16% है |
इसकी आकृति अंग्रेजी के S आकार से मिलती जुलती है | इसके पश्चिम में दोनों अमेरिका तथा पूर्व में यूरोप और अफ्रीका,दक्षिण में अंटार्कटिका | उत्तर में ग्रीनलैंड,हडसन की खाड़ी, बाल्टिक सागर , उतरी सागर मग्नतट पर स्थित है | इस महासागर की सबसे जरूरी विशेषता मध्य अटलांटिक कटक है |
यह उतर में आइसलैंड से दक्षिण में बोवेट द्वीप तक लगभग 14000 किमी लम्बा तथा 4000 मीटर ऊंचा है | यह एक जलमग्न कटक है , तो भी इसकी अनेक चोटियाँ जल से ऊपर उठकर छोटे छोटे द्वीपों का रूप धारण कर गई है | अजोर्स (Azores) का पईको द्वीप तथा Cape Verde Island इसके प्रमुख उदाहरण है | सबसे तीखी चोटी भूमध्य रेखा के निकट सेंट पॉल नामक द्वीप समूह की है |
दक्षिणी अटलांटिक महासागर में बरमुडा प्रवाल द्वीप एवं असेंसन, ट्रिसता दी कान्हा, सेंट हेलेना, गुआ तथा बोवेट द्वीप ज्वालामुखी द्वीप है | यह महासागर 55० उत्तरी अक्षांश के पास अधिक चौड़ा हो जाता है | जहाँ इसे टेलीग्राफिक पठार के नाम से पुकारा जाता है |
भूमध्य रेखा के निकट रोमांश गम्भीर इसे दो भागों में बांटता है | उतरी भाग डालफिन श्रेणी तथा दक्षिणी भाग का नाम चैलंजर कटक है | अटलांटिक महासागर के तटों के साथ बेफिन की खाड़ी,हडसन की खाड़ी, उतरी सागर, बाल्टिक सागर, मैक्सिको की खाड़ी,भूमध्य सागर तथा कैरिबियन सागर महत्वपूर्ण सागर है | अटलांटिक महासागर की तटरेखा बहुत कटीफटी है | इसके कारण इसकी तटरेखा की लम्बाई प्रशांत एवं हिन्द महासागर की तटरेखा की कुल लम्बाई से अधिक है |
कटी-फटी तट रेखा पर बहुत अच्छे बन्दरगाह होते है | व्यापार के दृष्टिकोण से अटलांटिक महासागर संसार का सबसे अधिक व्यस्त महासागर है |
हिन्द महासागर से सम्बन्धित जानकारी
हिन्द महासागर के उतर में एशिया,दक्षिण में अंटार्कटिका पूर्व में आस्ट्रेलिया तथा पश्चिम में अफ्रीका महाद्वीप है | यह एक अर्द्धमहासागर है | इसका कुल क्षेत्रफ़ल 7,34,25,500 वर्ग किमी है |
ये एक तरफ प्रशांत महासागर और दूसरी तरफ अटलांटिक महासागर से मिला है | कर्क रेखा इस महासागर की उतरी सीमा है | इसमें भारत के दक्षिणी-पश्चिमी तट के समीप लक्षद्वीप तथा मालदीव प्रवाल द्वीपों के उदाहरण है |
मोरिशस और रीयूनियन द्वीप ज्वालामुखी प्रक्रिया से उत्पन्न द्वीप है | इस महासागर का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है | मेडागास्कर के पूर्व में मोरिशस द्वीप है | इस महासागर में वास्तविक तटवर्ती सागर दो ही है | ये है-लाल सागर और फारस की खाड़ी | अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी की गणना भी सागरों में ही की जाती है | डियागो गार्शिया द्वीप इसी महासागर में है |
आर्कटिक महासागर से सम्बन्धित जानकारी
आर्कटिक महासागर उतरी ध्रुव के चारों ओर है | यह आर्कटिक वृत के अंदर स्थित है | वास्तव में यह अटलांटिक महासागर का उतरी विस्तार ही है | ये बेरिंग जल संधि नामक उथले समुद्र के संकरे भाग द्वारा प्रशांत महासागर से जुड़ा है | यह यूरोप,एशिया एवं उतरी अमेरिका के उतरी तटों से घिरा है | इसका अधिकाँश भाग वर्ष भर हिम की मोटी परतों से ढका रहता है |
0 Response to "प्रशांत महासागर से सम्बन्धित जानकारी "
एक टिप्पणी भेजें