31 august current affairs// daily current affairs// imp. current affairs gk
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018
Add Comment
- भारत ने राजस्थान विद्युत वितरण क्षेत्र का प्रदर्शन सुधारने के लिए कितने करोड़ डॉलर के एक विकास नीति ऋण (डीपीएल) पर हस्ताक्षर किए? 25 करोड़ डॉलर- भारत ने राजस्थान विद्युत वितरण क्षेत्र का प्रदर्शन सुधारने के लिए 25 करोड़ डॉलर के एक विकास नीति ऋण (डीपीएल) पर हस्ताक्षर किएयह समझौता केंद्र सरकार, राजस्थान सरकार और विश्व बैंक के बीच हुआ.
- भारत ने उर्जा दक्षता के लिए किस अंतरराष्ट्रीय संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये? विश्व बैंक- भारत ने उर्जा दक्षता के लिए विश्व बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये.
- केंद्र सरकार ने 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की किस अधिकारी को ब्रिटेन (यूके) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है? रुचि घनश्याम- केंद्र सरकार ने 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी रुचि घनश्याम को ब्रिटेन (यूके) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है.
- एशियाई खेलों में पारंपरिक मार्शल आर्ट कुराश में भारत की किस खिलाड़ी ने महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता? पिंकी बल्हारा -एशियाई खेलों में पारंपरिक मार्शल आर्ट कुराश में भारत की पिंकी बल्हारा ने महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता.
- इसरो द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गगनयान को लॉन्च करने के लिए किस लॉन्च व्हिकल का उपयोग किया जाएगा? जीएसएलवी एमके-3 -गगनयान को लॉन्च करने के लिए जीएसएलवी एमके-3 लॉन्च व्हिकल का उपयोग किया जाएगा.
- 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुषों की कितने मीटर रेस में भारत के मनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया हैं? 800 मीटर -इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुषों की 800 मीटर रेस में भारत के मनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लियावहीं, इस स्पर्धा में भारत के ही जिनसन जॉनसन ने रजत पदक जीता.
- किस राज्य सरकार ने 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक सुधा सिंह को 30 लाख रुपये और राजपत्रित अधिकारी का पद देने का घोषणा किया है? उत्तर प्रदेश सरकार- 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक सुधा सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 लाख रुपये और राजपत्रित अधिकारी का पद देने का घोषणा किया है.
- भारत के किस अनुभवी अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र सहायक महासचिव तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम के न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है? सत्य एसत्रिपाठी -भारत के अनुभवी अर्थशास्त्री सत्य एसत्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र सहायक महासचिव तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम के न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया हैसत्य त्रिपाठी त्रिनिदाद व टोबागो के इलियट हैरिस की जगह लेंगे.
- हाल ही में, किस देश में चौथा बिम्सटेक (BIMSTEC) सम्मेलन आरंभ हुआ है?नेपाल -नेपाल स्थित काठमांडू में 30 अगस्त 2018 को चौथा बिम्सटेक सम्मेलन आरंभ हुआ। दो दिवसीय यह सम्मेलन 30-31 अगस्त 2018 को आयोजित किया जायेगा जिसमें आतंकवाद, स्थानीय संपर्क एवं व्यापारिक रिश्ते बढ़ाने के लिए बातचीत की जाएगी। बता दे की बिम्सटेक (BIMSTEC) का पूरा नाम बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) है। बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या समीपी देशों का एक अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है। इसके सदस्य देशों में बांग्लादेश, भारत, बर्मा, श्रीलंका, थाईलैण्ड, भूटान और नेपाल शामिल हैं।

nepal - महासागरीय परियोजनाओं के विकास के लिए मंत्रिमंडलीय समिति ने किस योजना को मंजूरी प्रदान की? ओ-स्मार्ट- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने व्यापक योजना ‘महासागरीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी, निगरानी, संसाधन प्रतिरूपण और विज्ञान (ओ-स्मार्ट) को अपनी मंजूरी प्रदान की है.
0 Response to "31 august current affairs// daily current affairs// imp. current affairs gk"
एक टिप्पणी भेजें