सर्वनाम और उसके भेद कितने होते हैं ?
सर्वनाम व् सर्वनाम के भेद
सर्वनाम वैसे शब्द है, जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं |
सर्वनाम छः प्रकार के होते हैं –
पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
“जिस सर्वनाम का प्रयोग स्त्री एवं पुरुष दोनों के लिए किया जाता है, ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ (Personal Pronoun) कहलाता है
![]() |
सर्वनाम का अपना कोई
लिंग नहीं होता है | इसके लिंग का निर्धारण क्रियापद से ही होता है | पुरुषवाचक
सर्वनाम के अंतर्गत मैं, तू, आप, यह और वह आते हैं |
नीचे लिखे उदाहरणों को देखें –
मैं फिल्म देखना चाहता
हूँ | (पुं.)
मैं घर जाना चाहती हूँ | (स्त्री.)
तू कहता है तो ठीक ही
होगा | (पुं.)
तू जब तक आई तब तक वह
चला गया | (स्त्री.)
आजकल आप कहाँ रहते हैं ? (पुं.)
आप जहाँ भी रहती हैं
खुशियों का माहौल रहता है | (स्त्री.)
पुरुषवाचक सर्वनामों की तीन स्थितियाँ (भेद) होती हैं –
1. उत्तमपुरुष : जिस सर्वनाम का प्रयोग बात कहने वाले के लिए हो |
जैसे –
मैं कहता हूँ कि
नदियाँ सूखती जा रहती हैं |
इसके अंतर्गत ‘मैं’ और ‘हम’ आते हैं |
2. मध्यम पुरुष : जिस सर्वनाम का प्रयोग उसके लिए हो, जिससे कोई बात कही जाती है | इसके
अंतर्गत तू,
तुम और आप आते हैं | जैसे –
मैंने आपसे कहा था
कि वह बीमार नहीं है |
3. अन्य पुरुष : जिस सर्वनाम का प्रयोग उसके लिए हो जिसके विषय में
कुछ कहा जाता है | जैसे –
मैंने (उत्तम पु.) आपको
(मध्यम पु.) बताया था कि वह (अन्य पु.) पढ़ने में बहुत तेज है |
पुरुषवाचक सर्वनामों के संज्ञा की तरह दो वचन होते हैं | नीचे दी गई
तालिका को देखें
कारक उत्तम पुरुष मध्यम पुरुष अन्य पुरुष
एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
कर्त्ता मैं हम तू तुम यह/वह ये/वे
कर्म मुझे/मुझको हमें/हमको तुझे/तुझको तुम्हें/तुमको इसे/इसको/उसे/उसको इन्हें/इनको/उन्हें/उनको
संबंध मेरा/मेरे/मेरी हमारा/हमारे/हमारी तेरा/तेरे/तेरी तुम्हारा/तुम्हरे/तुम्हारी
इसका/उसका/इसके/उसके इनका/उनका/इनके/उनके
2. निजवाचक सर्वनाम
“जिस सर्वनाम का प्रयोग
कर्त्ता कारक स्वयं के लिए करता है, उसे ‘निजवाचक सर्वनाम’ (Reflexive Pronoun) कहते हैं |”
नीचे लिखे उदाहरणों को देखें –
आप कहाँ से आ रहे हैं ?
विश्लेषण : इस वाक्य में ‘आप’ का प्रयोग किसी पुरुष के लिए होने के
कारण यह पुरुषवाचक के अंतर्गत है |
मैं आप चला जाऊँगा |
विश्लेषण : यहाँ ‘मैं’ कर्त्ता ने ‘आप’ का प्रयोग स्वयं के लिए किया है | इस कारण यह निजवाचक के अंतर्गत
आएगा |
3. निश्चयवाचक सर्वनाम
“जिस सर्वनाम से किसी
वस्तु या व्यक्ति अथवा पदार्थ के विषय में ठीक ठीक और निश्चित ज्ञान हो, ‘निश्चयवाचक सर्वनाम’ (Demonstrative Pronoun) कहलाता है |”
इस सर्वनाम के अंतर्गत
‘यह’ और ‘वह’ आते हैं | ‘यह’ निकट के लिए और ‘वह’ दूर के लिए प्रयुक्त होते हैं |
नोट : ‘यह’ और ‘वह’ पुरुषवाचक सर्वनाम भी हैं और निश्चयवाचक भी | नीचे दिए गए उदाहरणों
और विश्लेषणों को देखें :
आजकल यह कुछ नहीं
खाता-पीता है |
वह एकबार फिर
दौड़-प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा है |
विश्लेषण : उक्त दोनों वाक्यों में ‘यह’ और ‘वह’ का प्रयोग पुरुषों के लिए होने के
कारण दोनों पुरुषवाचक के अंतर्गत आएँगे |
यह गाय है | वह बिलायती
चूहा है |
विश्लेषण : उपर्युक्त दोनों वाक्यों में ‘यह’ गाय की निश्चितता के लिए और ‘वह’ चूहे की निश्चितता के लिए प्रयुक्त
होने के कारण दोनों निश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएंगे |
4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
“वह सर्वनाम, जो किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का
बोध नहीं कराए,
‘अनिश्चयवाचक सर्वनाम’ (Indefinite Pronoun) कहलाता है |”
इस सर्वनाम के अंतर्गत ‘कोई’ और ‘कुछ’ आते हैं | जैसे –
आपके घर पर कोई आया है | कुछ दे दीजिए | कुछ काम करो |
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
“जिस सर्वनाम का प्रयोग
प्रश्न करने के लिए किया जाए, ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ (Interrogative Pronoun) कहलाता है |”
इसके अंतर्गत ‘कौन’ और ‘क्या’ – ये दो सर्वनाम आते हैं | ‘कौन’ का प्रयोग सदैव सजीवों के लिए और
‘क्या’ का प्रयोग निर्जीवों के लिए होता है |
जैसे –
देखो तो कौन आया है | ?
आपने क्या खाया है ?
6. संबंधवाचक सर्वनाम
“जिस सर्वनाम से एक शब्द
या वाक्य का दूसरे शब्द या वाक्य से संबंध जाना जाता है, उसे ‘संबंधवाचक सर्वनाम’ (Relative Pronoun) कहते हैं |”
इसके अंतर्गत ‘जो’ और ‘सो’ आते हैं | अब ‘सो’ के स्थान पर ‘वह’ का प्रयोग होने लगा है |
नीचे लिखे वाक्यों को देखें –
जो जागेगा सो पावेगा, जो सोवेगा सो खोवेगा (पु. हिंदी) जो
जागेगा वह पाएगा, जो
सोएगा वह खोएगा | (आ. हि.) जो के अन्य रूप भी होते हैं | जैसे –
जिसका, जो कि, जिसको, जिन्होंने, जिनके आदि |
Tags:- हिंदी व्याकरण, सर्वनाम और सर्वनाम के भेद ,sarvnaam ke bhed,पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा,सर्वनाम Worksheet,निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा,सर्वनाम के भेद ,सर्वनाम के प्रश्न,सर्वनाम अभ्यास
0 Response to "सर्वनाम और उसके भेद कितने होते हैं ?"
एक टिप्पणी भेजें